{"vars":{"id": "123258:4912"}}

गोहाना: भारी बारिश में गिरी मकान की छत, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

गोहाना के गांव महमूदपुर में बारिश से पुराना मकान ढहा। मलबे के नीचे दबने से दो सगी देवरानी-जेठानी की मौत। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

 

गोहाना : हरियाणा के गोहाना के अंतर्गत आने वाले गांव महमूदपुर में बीती रात एक बड़ा और बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

इस हादसे के वक्त कमरे के अंदर सो रही दो सगी देवरानी-जेठानी मलबे के नीचे दब गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं आपस में देवरानी और जेठानी थीं। मृतकों की पहचान सुनीला (उम्र 55 वर्ष), बिमला (उम्र 56 वर्ष) के रूप में हुई। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा बीती रात उस समय हुआ जब परिवार के लोग सो रहे थे। लगातार आ रही बारिश की वजह से मकान काफी पुराना होने के कारण कमजोर हो चुका था और अचानक उसकी छत ढह गई। छत गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाना शुरू किया।

परिजनों और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अत्यंत गंभीर हालत में खानपुर स्थित महिला मेडिकल कॉलेजले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को 'ब्रॉड डेड' (मृत अवस्था में लाया गया) घोषित कर दिया।