{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Gold and Silver Price Drop: नवरात्र से पहले सोना और चांदी हुए धड़ाम, कीमतों में भारी गिरावट; जानिए दिवाली तक क्या रहेगा हाल

नवरात्र से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जानिए बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक दिवाली तक क्या होंगे दाम।
 

भले ही कई कंज्यूमर गुड्स और इलेक्ट्रोनिक आइटम्स बनाने वाली कंपनियों ने एसी, फ्रिज, टीवी और बाकी प्रोडक्ट्स की कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी कर दी हो, लेकिन सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. नवरात्र शुरू होने में अभी भी करीब दो हफ्ते का समय बाकी है. उससे पहले ही 28 सितंबर को सोने की कीमतों में 3600 रुपए से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं चांदी के दाम में करीब 7000 रुपए गिरावट देखने को मिल चुकी है.

खास बात तो ये है कि 6 अगस्त के बाद सोने के दाम पहली बार 1.50 लाख रुपए से नीचे आए हैं. जानकारों की मानें तो मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई, फेड रेट में इजाफा, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर इंडेक्स में तेजी वो तमाम ऐसे फैक्टर हैं, जिनकी वजह से सोने की कीमतों में तेज गिरावट लेकर आ रहे हैं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर क्या दिवाली तक सोने और चांदी के दाम में और गिरावट देखने को मिलेगी? आइए इसे विस्तार से समझने की कोशिश करते हैं…

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपए से नीचे आ गई हैं. 6 अगस्त के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि कारोबारी सत्र के दौरान सोना डेढ़ लाख रुपए से नीचे आई हों. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर सोना 3,877 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 1,49,400 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जबकि ट्रेडिंग के दौरान सोने की कीमत 3900 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ 1,49,360 रुपए पर पहुंच गया. पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत 1,53,277 रुपए पर थी. जब आज सुबह बाजार खुला तो कीमतें करीब 3000 रुपए नीचे आकर 1,50,399 रुपए पर आ गई. खास बात तो ये है कि लगातार 5वें दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है. 18 सितंबर को सोना तेजी के साथ बंद होकर 1,55,942 रुपए पर था. जिसमें अब तक 6,582 रुपए की गिरावट आ चुकी है.

चांदी भी हुई धड़ाम

वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. ताज्जुब की बात ताके ये कि करीब 4 घंटों के ट्रेडिंग दौरान चांदी की कीमत में 8200 रुपए से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. एमसीएक्स पर चांदी दोपहर 1 बजे 8112 रुपए की गिरावट के साथ 2,26,584 रुपए प्रति किलोग्राम पर देखने को मिल रहे हैं. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 8255 रुपए की गिरावट के साथ 2,26,441 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी. वैसे बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन चांदी की कीमत इजाफे के साथ 2,34,696 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी. जबकि आज सुबह दाम 2,32,300 रुपए प्रति किलोग्राम देखने को मिले. वैसे उससे पहले चांदी की कीमत में लगातार 4 दिनों की गिरावट देखने को मिली थी. 18 सितंबर को चांदी के दाम 2,41,603 रुपए पर थे. तब से अब तक चांदी की कीमतों में 15 हजार रुपए प्रति किलोग्राम से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल चुुकी है.

क्या और सस्ता होगा सोना?

नवरात्र शुरू होने से पहले सोने और चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल चुकी है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या दिवाली आने तक इसकी कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिलेगी या नहीं. इस पर जानकारों की राय बंटी देखने को मिल रही है. कमोडिटी के जानकार अनुज गुप्ता का कहना है कि इंटरनेशनल माहौल सोने और चांदी दोनों के खिलाफ बना हुआ है. वॉर रुकने का नाम नहीं ले रही है. जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.

अनुज गुप्ता ने वाले दिनों में भी कच्चे तेल के दाम 100 से 110 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहने के आसार हैं. जिसका असर महंगाई पर दिखाई देगा. डॉलर इंडेक्स बढ़ेगा और सोने और चांदी की कीमतों को नीचे ओर लेकर जाएगा. इसका मतलब है कि दिवाली तक सोने की कीमतों में 10 हजार रुपए और चांदी 2 लाख रुपए तक की रेंज में आने की उम्मीद है.

वहीं दूसरी ओर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि भले ही मौजूदा समय में गोल्ड और सिल्वर दोनों वीक हों, और फैक्टर भी उसी ओर इशारा कर रहे हैं. लेकिन दिवाली के फेस्टिव सीजन की डिमांड और ग्लोबली सेंट्रल बैंकों की बाइंग गोल्ड को एक बार फिर से पुश कर सकती हैं. इसका मतलब है कि सोने की कीमतों को बढ़ा सकती हैं. केडिया के अनुसार दिवाली तक सोने की कीमतें 1.60 लाख के लेवल पर दिखाई दे सकती हैं. वहीं चांदी के दाम 2.75 से 2.80 के बीच देखने को मिल सकती हैं.