भिवानी में TITS के दीक्षांत समारोह में पहुंचें गर्वनर
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष शनिवार को भिवानी स्थित द टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज (TITS) के वार्षिक दीक्षांत समारोह में पहुंचे।
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां और उपाधियां प्रदान करेंगे। वे पहले कह चुके हैं कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की जिम्मेदारी भी देती है।
समारोह में करीब 300 स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्रियां और उपाधियां प्रदान की जानी हैं। राज्यपाल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष सम्मान भी देंगे। वे विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नवाचार की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश देंगे।
समारोह में एमडीयू रोहतक के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और सीबीएलयू भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. बी.के. बेहरा ने राज्यपाल का स्वागत किया और संस्थान की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
राज्यपाल के आगमन को लेकर भिवानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समारोह स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।