प्रतिबंध पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दो दुकानदारों के काटे चालान
भिवानी।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद् भिवानी की टीम ने जेईई चंचल के नेतृत्व में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर में विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया।
इस दौरान जाट धर्मशाला के आसपास क्षेत्र में दो दुकानदारों के 20000 रुपए के चालान काटे गए। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि वे प्रतिबंध पॉलिथीन/ प्लास्टिक का प्रयोग ना करें।
पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में आम जनता को जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए खतरा है। प्रदूषित पर्यावरण से हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की है कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का प्रयोग ना करें। पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। प्रतिबंधित पॉलिथीन/ प्लास्टिक पर्यावरण के लिए सबसे अधिक घातक है।