राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जीरो बजट प्राकृतिक खेती और गौ-सेवा के माध्यम से देश को दिखाई नई राह : डा. विनोद अंचल
भिवानी पहुंचे राज्यपाल आचार्य देवव्रत का नीमा ने किया भव्य अभिनंदन
Apr 22, 2026, 16:42 IST
भिवानी, 22 अप्रैल : हरियाणा की सांस्कृतिक और गौरवशाली धरा भिवानी के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण रहा, जब गुजरात के राज्यपाल और प्रख्यात आर्य समाज प्रचारक आचार्य देवव्रत अल्पप्रवास पर यहां पहुंचे। उनके आगमन को लेकर जिले भर में भारी उत्साह देखा गया। इस विशेष अवसर पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा), भिवानी में पहुंचने पर उनका आत्मीय और भव्य अभिनंदन किया गया। आचार्य देवव्रत केवल एक संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्तित्व नहीं हैं, बल्कि वे प्राकृतिक खेती, गौ-संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे राष्ट्रव्यापी अभियानों के सच्चे ध्वजवाहक हैं। उनके भिवानी आगमन पर नीमा के प्रतिनिधियों ने उन्हें स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक सुधारों की सराहना की। अभिनंदन समारोह के दौरान नीमा संरक्षक डा. आरबी गोयल, जिला प्रधान डा. राजेश शर्मा, डा. विनोद अंचल ने कहा कि आचार्य देवव्रत जी का जीवन हम सभी के लिए एक जीवंत प्रेरणा है। उन्होंने जिस प्रकार से जीरो बजट प्राकृतिक खेती और गौ-सेवा के माध्यम से देश को एक नई राह दिखाई है, वह अतुलनीय है। एक चिकित्सक होने के नाते हम समझते हैं कि प्राकृतिक खेती और शुद्ध पर्यावरण का स्वास्थ्य से कितना गहरा संबंध है। उनके द्वारा संचालित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज की सोच में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। आज उनके अभिनंदन का अवसर पाकर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने उपस्थित चिकित्सकों और प्रबुद्ध नागरिकों से संवाद करते हुए पर्यावरण और गौ-वंश के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षित समाज को आगे आकर जल संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कार्यों को एक जन-आंदोलन बनाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि आने वाली पीढिय़ों को एक स्वस्थ भविष्य देने के लिए रासायनिक खेती को छोडक़र प्राकृतिक कृषि की ओर मुडऩा अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि आर्गेनिक खान-पान से एक तरफ जहां बीमारियां दूर रहेंगी तो वही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होगी, जिससे निश्चित रूप से एक स्वस्थ समाज का स्वप्र पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर डाथ्. एमके जैसवाल, डा. बीएस गुप्ता, डा. देवेंद्र चौहान, डा. मनोज दादरवाल, डा. सुरेंद्र भारद्वाज, डा. नवीन अंचल, डा. प्रवीण अंचल, डा. अंकुर गिरधर, डा. दीपिका कौशिक, डा. सरिता चौहान, डा. अनंत कौर सांगवान, डा. मयंक अग्रवाल, डा. मोनिका अग्रवाल, डा. विवनोद अंचल, डा. सुभाष जांगड़ा, डा. रोहित कौशिक सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।