{"vars":{"id": "123258:4912"}}

गुरु जी होली महासत्संग का बड़े हर्षोल्लास से आयोजन

 

गुरु जी संगत भिवानी की तरफ से कृष्णा कॉलोनी स्थित जगदीश पुत्री पाठशाला में किया गया गुरु जी होली महासत्संग का आयोजन
साय 4 बजे से 6 बजे तक चले महासत्संग में गुरु जी की संगत की आस्था, श्रद्धा व समर्पित भाव देखने लायक था।
गुरु जी की संगत का मानना है कि गुरु जी साक्षात शिव अवतारी है ।

गुरुजी का आश्रम दिल्ली के छतरपुर में बड़े मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है जहाँ देश विदेश से लोग गुरुजी का शुकराना करने आते है और पंजाब के डुगरी में गुरुजी का जन्म स्थान है जो हर महीने के पहले रविवार को दर्शनों के लिए खुलता है ।
सेवादार राजकुमार डुडेजा ने बताया कि जो भी सच्चे मन,वचन से मन्नत मांगते हैं वह पूरी होती है।
संगत में श्रद्धा का ही कमाल है कि छोटे से लेकर बड़े तक सभी को अंकल-आंटी के रूप में सम्बोधन कर आस्था का हिस्सा मानते हैं।
यही नही जोड़ा घर से लेकर, लंगर,प्रसाद,जल प्रसाद,आदि व्यवस्थाओं में शामिल होकर सेवादार खुद को पुण्य का भागी मानते हैं।
वही सेवादार पवन धवन का कहना था की होली पर गुरुजी का आशीर्वाद लेने और शुकराना करने का एक और मौका गुरुजी ने भिवानी की संगत को होली महासत्संग के रूप में दिया है। वही सेवादार कृष्ण मुटरेजा ने बताया कि हर रविवार व अन्य दिनों में भी गुरुजी संगत भिवानी के सेवादारो द्वारा भिवानी में गुरुजी का सत्संग किया जाता है ।वही सेवादार अश्वनी बत्रा का कहना है कि
गुरु जी का आशीर्वाद पाने का पवित्र मंत्र
ॐ नमः शिवाय, शिवजी सदा सहाय*
      ॐ नमः शिवाय, गुरूजी सदा सहाय
जिसे शुभ से भी अतिशुभ माना जाता है।
होली महासत्संग में आई सभी संगत का कहना था कि गुरुजी का आशीर्वाद हमेशा यूंही हम सब पर बना रहे।