{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Electricity Strike Impact: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में बिजली संकट, सड़क पर उतरे ग्रामीण

गुरुग्राम के भीमगढ़ खेड़ी में बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने दौलताबाद फ्लाईओवर जाम किया। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ा संकट।

 

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित भीमगढ़ खेड़ी इलाके में बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फुट पड़ा। बुधवार रात 11 बजे से बिजली गायब होने और लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने दौलताबाद फ्लाईओवर पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

🛑 बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल का असर: एसीपी क्राइम धर्मवीर शर्मा ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

दरअसल, हरियाणा में निजी कंपनी को बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस दिए जाने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। भीमगढ़ खेड़ी में भी इसी हड़ताल के चलते संकट गहराया है। फ्लाईओवर पर जाम की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस और एसीपी क्राइम धर्मवीर शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।