Halwasiya Vidya Vihar Bhiwani: हलवासिया विद्या विहार में स्वतंत्रता दिवस और तीज पर्व की धूम, विद्यार्थियों ने बांधी समां
आजादी के जश्न और तीज की उमंग ने बांधा समा , विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ
भिवानी के हलवासिया विद्या विहार के वरिष्ठ, माध्यमिक एवं प्राथमिक विभाग में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज पर्व का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति कार्यक्रमों एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और तीज पर्व की सुंदर झलक प्रस्तुत की।वरिष्ठ विभाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं की छात्रा नेहल ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा गुंजन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा दसवीं की छात्रा निधि ने तीज पर्व के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि छात्रा ताशु ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। छात्रा आकांक्षा श्योराण ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत किया तथा नंदिनी ने देशभक्ति कविता के माध्यम से वातावरण को भावविभोर कर दिया।विद्यालय प्रशासक डॉ. शमशेर सिंह अहलावत ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस और तीज पर्व की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य दीपक वशिष्ठ ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के सभी वीर सेनानियों एवं क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने वर्तमान समय की एक नई गुलामी के प्रति विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया की बढ़ती लत चिंता का विषय है। हमें तकनीक का उपयोग अपनी प्रगति के लिए करना चाहिए न कि स्वयं को उसका गुलाम बनने देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करते हुए देश के जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की मीनाक्षी ने प्रथम, कक्षा दसवीं की प्रियांशी ने द्वितीय तथा कक्षा नौवीं की हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं के हर्षित को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं एवं ग्यारहवीं की कनिका एवं निधि ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं एवं ग्यारहवीं की योजस्वी एवं इशिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं एवं बारहवीं की गहना एवं प्रिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं एवं ग्यारहवीं की माही एवं गुंजन को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
माध्यमिक विभाग में भी विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका आचार्या प्रतिभा गोयल एवं आचार्या ममता शर्मा ने निभाई। कक्षा आठवीं से कार्तिक एवं राघव ने संयुक्त रूप से प्रथम, नव्या एवं राघवी ने द्वितीय तथा कक्षा सातवीं से प्रियांशी एवं निया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी की पाविका एवं याशिका तथा कक्षा सातवीं की रिद्धि एवं रियांशी ने संयुक्त रूप से प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका आचार्या कविता तंवर एवं आचार्या सुमन पूनिया ने निभाई। कक्षा छठी से काशवी, अंशिका एवं पूर्वल ने प्रथम, काव्यांजलि ने द्वितीय तथा आशिता एवं संकल्प ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लिनिसा, मानवी, पीहू एवं रितिका ने संयुक्त रूप से प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता में आचार्या विजय लक्ष्मी एवं आचार्या बिंदु वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें कक्षा छठी से राजनंदनी एवं वंशिका, कक्षा सातवीं से दिव्यांशी एवं जेनिका तथा कक्षा आठवीं से दीपक, अंजलि, धानी, खुशबू, अंशिका एवं मुस्कान शामिल रहे।कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका आचार्या बबीता गर्ग के निर्देशन में कक्षा आठवीं की छात्रा दीप्ति तथा छात्र लक्की एवं पुलकित ने प्रभावशाली ढंग से निभाई। इसके अतिरिक्त कक्षा आठवीं की छात्राओं कनक एवं हुनर ने शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।प्राथमिक विभाग में भी नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया। बच्चों ने देशभक्ति कविताएँ, देशभक्ति गीत, समूहगान एवं लघु नाटिका प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को जीवंत कर दिया।विद्यालय प्रशासक डॉ. शमशेर सिंह अहलावत ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाले ऐसे आयोजन उनके आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में आचार्या मीनाक्षी अग्रवाल, अदिति पूनिया, सिंपल बाग्ला, नीतू शर्मा, अंजू खट्टर, सोनिया, अंजू लोहान, अनिता गोयल, रितु शर्मा, पूनम तंवर, किरण मखीजा, मनीषा परमार तथा आचार्य हरिश्चंद्र, रमेश बंसल, अनिल मणि सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।