IAS Officers Transfer in Haryana: राज्य में प्रशासनिक फेरबदल, अजय कुमार बने HSVP पंचकूला के मुख्य प्रशासक
हरियाणा : हरियाणा में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 3 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और सभी बदलाव तुरंत लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, 2008 बैच के IAS अधिकारी निखिल गजराज को महानिदेशक, राज्य परिवहन नियुक्त किया गया है। वहीं 2011 बैच के आईएएस अधिकारी मुकुल कुमार अब सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग के निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का मिशन निदेशक का प्रभार भी सौंपा गया है। मुकुल कुमार के पास गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इसके अलावा उन्हें हॉस्पिटैलिटी विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव की कमान भी सौंपी गई है।
जबकि 2013 बैच के IAS अधिकारी अजय कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला का मुख्य प्रशासक की कमान संभालेंगे। इसके साथ ही वे हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।