{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हरियाणा कैबिनेट बैठक: 28 जुलाई को सीएम सैनी लेंगे बड़े फैसले

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 28 जुलाई को हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक। विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं और मानसून सत्र पर हो सकते हैं बड़े फैसले।

 

चंडीगढ़ : हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 28 जुलाई को सुबह 11 बजे मुख्य सभा कक्ष, मंजिल-4, हरियाणा सिविल सचिवालय, चण्डीगढ़ में होनी निश्चित हुई है।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य सरकार कई अहम मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में विकास परियोजनाओं, जनकल्याण योजनाओं और प्रशासनिक फैसलों को लेकर बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। साथ ही इस बैठक में मानसून सत्र की तारीख को लेकर भी मुहर लग सकती है।