{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हरियाणा: CM नायब सैनी ने जारी किए ₹1700 करोड़; लाडो लक्ष्मी की 7वीं किस्त आई

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में लाडो लक्ष्मी योजना, पेंशन और छात्रवृत्ति सहित कई योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये जारी किए। जानें किस योजना में कितनी मिली राशि।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की। 

* लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त के तहत 9.76 लाख लाभार्थियों के खातों में 205 करोड़ रुपये जारी किए गए।
* 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 35.62 लाख लाभार्थियों को 1146.73 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।
* 64,923 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 100.45 करोड़ रुपये वितरित किए गए।
* दयालु योजना के तहत 5,677 परिवारों के खातों में 215.29 करोड़ रुपये भेजे गए।
* 11.23 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर सब्सिडी के रूप में 38.54 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।