हरियाणा में PM के बर्थडे से सेवा पखवाड़ा शुरू होगा-मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थडे 17 सितंबर से हरियाणा में सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इसकी तैयारी की जा रही है।
पंचकूला में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने बताया कि शहरों और सरकारी अस्पतालों में सफाई व्यवस्था को लेकर अहम बैठकें हो चुकी हैं।
इसके साथ ही हरियाणा के शहरों की स्वच्छता रैंकिंग भी तय की जाएगी, जैसे केंद्र सरकार अपने स्तर पर करती है। सीएम ने RWA और सामाजिक संस्थाओं से भी अपील की है कि वे इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा सीएम ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े में इसकी कार्य योजना तैयार होगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश के जिलों की सरकारी अस्पताल में निजी अस्पताल जैसी सुविधा मिलेगी। MRI , डिजिटल एक्सरे , डायलिसिस जैसी सभी सुविधाएं सरकारी अस्पतालों में मिलेगी।
आज सभी सीएमओ औऱ पीएमओ को बैठक में दिशा निर्देश दिए हैं। 17 सितंबर को सरकारी आधुनिक अस्पतालों के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा जिनमें सभी सुविधाएं होंगी।
विपक्ष के पास आज कुछ नहीं विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष की भूमिका पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम मुद्दों को खत्म कर दिया है। पीएम ने आजादी के बाद पहली बार गरीब व्यक्ति और देश के आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं और नीतियां बनाई को 55 साल मौका मिला लेकिन कुछ नहीं किया। विपक्ष झूठ की दुकान लेकर बैठी है और विपक्ष केवल झूठ की पार्टी है।