{"vars":{"id": "123258:4912"}}

नशा मुक्त हरियाणा के लक्ष्य को लेकर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध: डीजीपी, अजय सिंघल
 

पंचकूला में डीजीपी अजय सिंघल ने नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के दिए निर्देश। आदतन अपराधियों की संपत्ति होगी कुर्क, लगेगा PIT-NDPS।
 

पंचकूला 6 जून 
 

पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंघल ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को और अधिक प्रभावी तथा समन्वित तरीके से चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी केवल कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं, बल्कि युवाओं और समाज के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है। इसलिए सभी पुलिस इकाइयां नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए संगठित एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

डीजीपी अजय सिंघल ने निर्देश दिए हैं कि कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में संलिप्त आदतन एवं संगठित अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध पीआईटी-एनडीपीएस, संपत्ति कुर्की तथा अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि जिलों में प्राप्त सूचनाओं का प्रभावी विश्लेषण कर नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में कार्रवाई की जाए।