{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Anil Vij Meeting Power Department: अनिल विज का बड़ा बयान—बिजली कर्मचारियों ने वापस ली 3 दिवसीय हड़ताल

हरियाणा के बिजली कर्मचारियों और मंत्री अनिल विज के बीच वार्ता सफल। आज रात से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल कर्मचारियों ने वापस ली।

 

चंडीगढ़ : हरियाणा के बिजली कर्मचारियों के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल विज की आज हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। बता दें कि अनिल विज के साथ हुई इस बैठक में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापिस ले ली है। विज ने कहा की बिजली कर्मचारियों के साथ हुई वार्ता में उन्होंने विश्वास दिलाया है कि अब हड़ताल नहीं की जाएगी।

बता दें कि आज रात से 13 अगस्त तक बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। पैरेलल लाइसेंस, एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटरिंग समेत विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा बिजली कर्मचारी की वार्ता हुई।

वहीं ठेका कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन, जोखिम भत्ता, एक्स-ग्रेशिया रोजगार योजना में लगाई गई शर्तें हटाने सहित अन्य मांगों पर बातचीत चल रही थी।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बिजली क्षेत्र से जुड़े विवाद और 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित 3 दिवसीय हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने समाधान की दिशा में पहल करते हुए कर्मचारी संगठनों और अभियंताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। सबकी नजरें ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक पर थी।