{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Bhiwani Power Workers Strike: गुरुग्राम-नूंह में बिजली वितरण के निजीकरण के खिलाफ उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ फूंकी प्रतियां

हरियाणा में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल आज रात से शुरू। गुरुग्राम, नूंह और भिवानी में प्रदर्शन, सेवाएं प्रभावित होने की आशंका।

 

हरियाणा में आज रात 10 बजे से बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल।

निजीकरण के विरोध में भिवानी में प्रदर्शन।

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल आज रात 10 बजे से शुरू होने जा रही है। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर तक हड़ताल करेंगे। भिवानी में भी बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के फैसले के खिलाफ प्रतियां फूंकीं। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि इस फैसले से बिजली विभाग के निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा और आम उपभोक्ताओं पर असर पड़ सकता है।

बिजली मंत्री अनिल विज की ओर से बातचीत के लिए बुलाए जाने के बावजूद संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बैठक में शामिल नहीं होने की बात कही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 25 अक्टूबर को आगे की रणनीति तय कर आंदोलन को अनिश्चितकालीन किया जा सकता है। हड़ताल के दौरान बिजली सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।