हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए नया रोडमैप: शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का बड़ा फैसला
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए नए रोडमैप के निर्देश दिए। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार होगी कार्ययोजना।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए तैयार होगा नया रोडमैप: शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के अंतिम पायदान पर खड़े विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राजकीय स्कूलों में शिक्षा को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।
प्रत्येक जिले से कुशल और अनुभवी शिक्षकों की विशेष टीम गठित कर शिक्षा सुधार की दिशा में नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
#Haryana #Education