{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana HIV Control Success: एचआईवी नियंत्रण में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हरियाणा, भिवानी समेत 5 जिलों ने हासिल किया मुकाम

एचआईवी नियंत्रण में हरियाणा देश के शीर्ष 6 राज्यों में शामिल। भिवानी समेत 5 जिलों ने हासिल किया सुरक्षित दर्जा।
 

भिवानी समेत हरियाणा के 5 जिले एचआईवी नियंत्रण में बने मिसाल

हरियाणा एचआईवी नियंत्रण में देश के शीर्ष 6 प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल,राष्ट्रीय ‘95-95-95’ लक्ष्यों की दिशा में बड़ी सफलता

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि जनवरी 2026 में राज्य पहले '95' लक्ष्य में 85.2 प्रतिशत और दूसरे '95' लक्ष्य में 83.7 प्रतिशत पर था, जो अब बढ़कर क्रमशः 93.2 प्रतिशत और 90.9 प्रतिशत हो गया है। वहीं, 95.8 प्रतिशत 'वायरल सप्रेशन' (वायरल लोड में कमी) के साथ राज्य तीसरे लक्ष्य को पहले ही पार कर चुका है।

कुरुक्षेत्र, कैथल, भिवानी, पंचकुला व यमुनानगर ने निदान, उपचार और वायरल सप्रेशन के प्रमुख लक्ष्यों में ‘सुरक्षित’ का पूर्ण लक्ष्य दर्जा हासिल किया।

राज्य में युवाओं व संवेदनशील समुदायों पर केंद्रित व्यापक जागरूकता अभियान के साथ 15 सितंबर से सभी जिलों में लोक मीडिया अभियान शुरू होगा।