Haryana Inspector Suspended for Social Media Post: सफाई कर्मचारियों के समर्थन में पोस्ट करना पड़ा भारी, सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर सस्पेंड
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट करना सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर अमित कुमार को पड़ा भारी। निलंबन के आदेश जारी।
Sep 4, 2026, 17:48 IST
करनाल : हरियाणा में एक तरफ जहां सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है। इसी बीच इस हड़ताल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में उतरकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक इंस्पेक्टर को मंहगा पड़ गया। पोस्ट करने को लेकर उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। इस संबंधी हरियाणा सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार कार्यालय, पंचकूला की ओर से आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि अमित कुमार सहकारिता विभाग के इंस्पेक्टर और करनाल वाल्मीकि भवन के अध्यक्ष भी हैं, और वह सोशल मीडिया पर वाल्मीकि समाज और वाल्मीकि भवन से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं।अमित कुमार की तैनाती नूंह में थी, जबकि निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय अब सिरसा निर्धारित किया गया है।