- भिवानी आईटीआई में 15 जून तक चलेगी प्रवेश प्रक्रिया
हरियाणा आईटीआई सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू। भिवानी आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया 15 जून है आखिरी तारीख। जानें जरूरी दस्तावेज और ट्रेड लिस्ट।
Jun 2, 2026, 17:19 IST
भिवानी, 02 जून। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिवानी के प्रधानाचार्य इंद्र सिंह सैनी ने बताया कि राजकीय आईटीआई भिवानी जिले के युवाओं को रोजगारपरक एवं उद्योगों की मांग के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने वाला अग्रणी संस्थान है। संस्थान में विभिन्न इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है, जिससे प्रशिक्षार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में वर्तमान में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, प्लंबर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, स्टेनोग्राफी हिंदी, स्टेनोग्राफी अंग्रेजी, ड्रेस मेकिंग, पेंटर जनरल, फाउंड्रीमैन, तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सहित अनेक व्यवसाय संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों को 10वीं/12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट आकार का फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखने होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संस्थान परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहां प्रवेश प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन एवं आवेदन भरने में नि:शुल्क सहायता प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन कर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।