{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हिसार: मानसून में 28% कम बारिश, 27 जुलाई के बाद अच्छे बरसने के आसार

HAU के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा में मानसून अब तक 28% कम रहा है। 27 जुलाई के बाद उत्तरी हरियाणा में अच्छी बारिश की संभावना, किसानों को सलाह।

 

हिसार : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि अब तक मानसून के दौरान हरियाणा में कुछ क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली है।उन्होंने कहा कि अभी फिर मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश और गुजरात के आसपास बनी हुई है जिसका एक सिरा राजस्थान की तरफ बढ़ा हुआ है जिसके कारण हरियाणा में पिछले दो दिनों से ज्यादा बारिश देखने को नहीं मिल रही।

उन्होंने कहा कि 1 जून से अब तक हरियाणा में 120.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य तौर पर 167.9 मिलीमीटर होती है।मदन लाल खिचड़ के कहा कि IMD चंडीगढ़ के अनुसार अभी तक 28% कम है।बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन पा रहा जिससे मानसूनी हवाएं हरियाणा की ओर नहीं बढ़ पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि अरब सागर की तरफ से मानसूनी हवाएं बढ़ रही हैं जो गुजरात होते हुए राजस्थान से आगे आ रही हैं इसके कारण आज से 26 जुलाई तक हरियाणा में छिटपुट बूंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना कुछ क्षेत्रों में बनी रहेगी।मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 27 जुलाई के बाद में हरियाणा में कुछ बारिश की संभावना है जिसमें उत्तरी हरियाणा में अच्छी बारिश हो सकती है।हरियाणा के तापमान में फिर दोबारा दो डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बारिश कम हुई है वहां धान की फसल में बीच-बीच में पानी देते रहें।सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करते रहें।