{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Karnal SP Narendra Bijarnia Transferred: एनकाउंटर विवाद के बाद करनाल के एसपी और आईजी बदले, करण गोयल को सौंपी गई कमान

हरियाणा सरकार ने 30 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला। करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया और आईजी बदले गए। देखें पूरी लिस्ट।
 

हरियाणा : हरियाणा में पुलिस प्रशासन में  बड़ा फ़ेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने 30 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है। 29 IPS और 1 HPS अधिकारी का तबादला हुआ है। वहीं करनाल एनकांउटर के बाद  SP नरेंद्र बिजारणिया व करनाल रेंज IG अशोक कुमार का तबादला  हुआ है। IPS नरेंद्र बिजारणियां को SP STF में लगाया गया है। 

करनाल में पुलिस एनकाउंटर को लेकर विवादों में घिरे एसपी नरेंद्र बिजारणियां को सरकार ने जिले से हटाकर एसटीएफ में भेज दिया है। बिजारणिया को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, करनाल के नए एसपी की जिम्मेदारी IPS करण गोयल को सौंपी गई है, जबकि  करनाल रेंज के नए IG अश्विन होंगे।

बता दें कि ​​​​​​ IPS दीप्ति गर्ग पानीपत और मेधा भूषण को पलवल एसपी नियुक्त किया। जबकि IPS मयंक मिश्रा को भिवानी का एसपी वहीं IPS प्रबीना पी को नारनौल की एसपी नियुक्त किया गया। इसके अलावा IPS संदीप खिरवार की CRPF में एडीजी से स्पेशल डायरेक्टर जनरल CRPF पर पदोन्नत हुए।