{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Roadways News: डॉ. भारतपाल परमार बने रोडवेज के नए GM; सम्मान समारोह में पहुंचे विधायक घनश्याम सर्राफ

हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक (GM) बने डॉ. भारतपाल परमार। बौंद कलां के साधारण परिवार से निकले भारतपाल के प्रमोशन पर वर्कशॉप में भव्य समारोह।

 
हरियाणा राज्य परिवहन भिवानी की वर्कशॉप में भारतपाल परमार के जी एम बनने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया गांव बौद कला में जन्मे एक साधारण परिवार में ठाकुर बृजपाल परमार के घर भारतपाल परमार का जन्म हुआ  इनकी पढ़ाई लिखाई गांव बौद में ही हुई बाद में इन्होंने 10+2 TIT भिवानी से की ग्रेजुएशन वैश कॉलेज भिवानी से व एमएससी जूलॉजी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से की और पढ़ाई पूरी करने के बाद लेक्चर लगे उसके बाद अपनी मेहनत जारी रखते हुए 23 नवंबर 2016 को यातायात प्रबंधक बने और इन्होंने भिवानी ज्वाइन किया लगातार अच्छी मेहनत करते रहे और  रोडवेज की अच्छी कार्यशाली बनाने में बहुत योगदान रहा 8-5-2026 को डॉक्टर भारत परमार महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन हुआ जिसके कारण सम्मान समारोह रखा गया जिसमें भिवानी हलके के विधायक घनश्याम दास सर्राफ ,भिवानी मार्केट कमेटी के चेयरमैन भवानी प्रताप व महाप्रबंधक भारत परमार के निजी मित्र व पारिवारिक सदस्य भी शामिल हुए