{"vars":{"id": "123258:4912"}}

INSO Digvijay Chautala News: छात्र संघ चुनाव और फीस रेगुलेटरी बोर्ड को लेकर एकजुट होंगे राज्य के सभी छात्र संगठन, भिवानी में बोले दिग्विजय

जंतर-मंतर के जैन-जी आंदोलन से प्रेरित होकर हरियाणा में 'सामूहिक छात्र संघर्ष समिति' का होगा गठन। जानें पूरी रिपोर्ट।
 

जैन-जी के जंतर-मंतर आंदोलन से प्रेरित होकर अब हरियाणा में सामूहिक छात्र संघर्ष समिति का होगा गठन : दिग्विजय सिंह चौटाला


भिवानी में पत्रकार वार्ता में बोले दिग्विजय चौटाला : राजनीतिक दलों के छात्र संगठनों एसएफआई, एनएसयूआई, एबीवीपी, इनसो सहित विभिन्न छात्र संगठनों को एकत्रित करना उद्देश्य 


सभी छात्र संगठनों की मांगें समान, ऐसे में एक मंच होने पर छात्रों की सुनवाई होगी आसान, हरियााा में बड़ा छात्र आंदोलन खड़ा करना उद्देश्य : दिग्विजय 


इनसो छात्रों को सिर्फ मंच कराएगा उपलब्ध विभिन्न छात्र दलों के डेलीगेट मिलकर लेंगे नेतृत्व का निर्णय 


दिग्विजय बोले : छात्र संघ चुनाव, फीस रेगुलेटरी बोर्ड, टीचिंग, नॉन टीचिंग पदों को भरने, परीक्षा परिणाम समय पर घोषित होने, भर्ती परीक्षाओं का शैड्यूल निश्चित करने सहित विभिन्न मुद्दों को उठाएगी सामूहिक छात्र संघर्ष समिति

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को हरियाणा का माहौल खराब करने के लिए मनोनीत किया गया है.. दिग्विजय चौटाला 

भिवानी, 13 अगस्त : दिल्ली के जंतर-मंतर व झारखंड में जैन-जी द्वारा किए गए सफल छात्र आंदोलन के बाद अब हरियाणा की जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो ने इससे प्रेरित होकर प्रदेश भर में सभी राजनीतिक दलों की छात्र इकाईयों को एकत्रित करके सामूहिक छात्र संघर्ष समिति बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही यह भी कहा है कि इसका नेतृत्व सामूहिक छात्र संघर्ष समिति बनने के बाद उनके डेलीगेट के हाथ में होगा। यह बात जननायक जनता पार्टी के युवा नेता दिग्विजय सिंह ने भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। 

 दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आज देश की दिशा व दशा को जैन-जी या कहे छात्र बदल सकते है। ऐसे में उनकी पार्टी की छात्र इकाई इनसो सामूहिक छात्र संघर्ष समिति के माध्यम से कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई, कम्यूनिस्ट पार्टियों की छात्र इकाई एसएफआई, भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी सहित विभिन्न पार्टियों के छात्र संगठनों को साथ लेकर एक मंच बनाएगा। जिसकी मुख्य मांगें छात्र संगठनों का चुनाव फिर से शुरू करवाए जाने, विभिन्न विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थाओं में समान फीस के लिए फीस रेगुलेटरी बोर्ड बनाए जाने, टीचिंग व नॉन टीचिंग के खाली पदों को भरे जाने, विश्वविद्यायलयों के भगवाकरण को रोके जाने, समय पर रिजल्ट घोषित होने सहित विभिन्न छात्रों की मांगों को लेकर यह संगठन प्रदेश भर मे अब नजर आएगा। 

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वे खुद एमए राजनीति शास्त्र के कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र है। वे खुद अपने विश्वविद्यालय के हर कक्षा-कक्षा, कैंटीन व प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में जाकर ऐसे लोगों का नेतृत्व तैयार करेंगे, जो प्रदेश में छात्र हितों के लिए आगे बढ़े तथा अपनी मांगें पूरी होने तक इसे आंदोलन का रूप दे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सामूहिक छात्र संघर्ष समिति का नेतृत्व का फैसला सामूहिक संघर्ष समिति बनने के बाद उसके डेलीगेट मैंबर पर निर्भर करेगा तथा यह नेतृत्व जरूरी नहीं इनसो से जुड़ा कोई नेता हो, अन्य दलों की छात्र इकाई का भी हो सकता है। उन्होंने साफ किया कि प्रदेश जितने भी छात्र संगठन है, उनकी मांगे लगभग समान है। ऐसे में इन संगठनों को एक मंच पर आकर अपनी लड़ाई लडऩी चाहिए। क्योंकि दिल्ली के जंतर-मंतर पर जैन-जी छात्रों ने सिर्फ अपनी एकता के बल पर केंद्र सरकार को झुकाया। इसी प्रकार आंदोलन हरियाणा में छात्र अपनी मांगों को लेकर भी करे। इसी उद्देश्य को लेकर इस संघर्ष समिति का गठन किया जा रहा है।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा,जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा,इनसो प्रदेशाध्यक्ष दिपक मलिक,अवतार सांगवान,मदन जूसवाला, दिग्विजय के प्रैस सचिव राजू मेहरा,युवा जिलाध्यक्ष शेटी धनाना, अज्जू घणघस,कुमारी सपना इनसो, कृष्ण सुगंरपूर, संकेत झूलली,प्रदीप रोढा,जयदीप ग्रेवाल,प्रदीप बिधनोई, राजेश ग्रेवाल,अप्रूव यादव, सुलोचना पोटलिया, रविन्द्र पोटलिया,शुभम नैन,आशु बाल्मिकी, हितेश चांवरिया,प्रदीप दुर्जनपुर, अंकित ढुल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।