{"vars":{"id": "123258:4912"}}

DC Sahil Gupta News: राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक बढ़ी: डीसी साहिल गुप्ता ने दी जानकारी

हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक बढ़ गई है। जानें पोर्टल और पुरस्कार राशि की पूरी जानकारी।

 

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच दिसंबर तक बढ़ी: डीसी साहिल गुप्ता

भिवानी,  21 नवंबर। हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसी साहिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 5 दिसंबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं विभागीय वेबसाइट के माध्यम से दिशा-निर्देश व अधिसूचना देख सकती हैं और ऑनलाइन पोर्टल ( onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav ) पर अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं।  

डीसी श्री गुप्ता ने जिले की पात्र महिलाओं से इन पुरस्कारों के लिए अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों के तहत विजेताओं को नकद राशि के साथ प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इनमें श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार में 5,00,000 रुपये और प्रशस्ति-पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार में 1,50,000 रुपये, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार- 1,00,000 रुपये, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार-1,00,000 रुपये, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड-51,000 रुपये, सरकारी कर्मचारी श्रेणी पुरस्कार- 21,000 रुपये, सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी पुरस्कार- 21,000 रुपये और महिला उद्यमी श्रेणी पुरस्कार में 21,000 रुपये और प्रशस्ति-पत्र शामिल हैं।