{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हरियाणा मौसम अलर्ट: अगले 3 घंटे में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट! चंडीगढ़, गुरुग्राम, भिवानी समेत इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। मौसम विभाग की चेतावनी पढ़ें।

 

हरियाणा : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 2-3 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणवियों के लिए अगले 3 घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं। इस दौरान ट्राइसिटी चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला सहित भिवानी,चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूह, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र , कैथल, जींद जिलों में तेज हवाएं व गरज चमक के साथ बारिश आने की संभावना लगाई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा जारी मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।