{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हरियाणा में बारिश और ओलों से गिरा तापमान; 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। किसानों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी।

 

हरियाणा: हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को गर्मी से राहत दी हैं। प्रदेश में बारिश और ओले गिरने से दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिन के तापमान में 5.9°C नीचे बना हुआ है। वहीं रात का तापमान सामान्य से 3.4°C कम रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। आज उत्तर और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के 11 जिलों में 'येलो अलर्ट' रहेगा।

बताया जा रहा है कि अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में गरज-चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। कल से 10 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। 

वहीं बदलते मौसम के कारण कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। गेहूं और जौ की कटाई व मड़ाई कर चुके किसान भूसे और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखें, ताकि किसानों को कोई नुकसान न झेलना पड़े। कपास की बिजाई करने वाले किसानों को सलाह दी गई है कि वे अगले 3-4 दिनों तक बिजाई रोक दे।