Nipun Bharat Mission Haryana: तिगड़ाना और भिवानी स्कूल का औचक निरीक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार पर जोर
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने भिवानी और तिगड़ाना के कन्या स्कूलों का निरीक्षण किया। निपुण कार्यशाला के समापन पर शिक्षकों को बांटे प्रमाण पत्र।
सरकार कर रही है शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार: मीना परमार
हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया तिगड़ाना में राजकीय कन्या स्कूल का निरीक्षण
शहीद भगत सिंह चौक पर स्थित कन्या स्कूल में भेंट किए प्रमाण पत्र
भिवानी, 17 अक्टूबर। शहीद भगत सिंह चौक स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निपुण योजना की छह दिवसीय कार्यशाला के समापन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को प्रमाण पत्र भेंट किए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार किए जा रहे हैं। स्कूली शिक्षा के साथ-साथ लड़कियों की उच्च शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा में रचनात्मक और गुणात्मक सुधार को लेकर अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि निपुण योजना के तहत समझ और संख्यात्मकता के साथ पढ़ने में यह एक राष्ट्रीय पहल है।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा निपुण योजना के तहत समझ और संख्यात्मकता के निपुण भारत मिशन, भारत सरकार की वह पहल है, जिसे जुलाई 2021 में शिक्षा मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। इसे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 'समग्र शिक्षा' योजना के तहत राष्ट्रीय, राज्य, जिला, ब्लॉक और स्कूल स्तर के 5-स्तरीय तंत्र के माध्यम से लागू किया जा रहा है ।
इसके तहत देश भर के प्री-प्राइमरी और प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) के लगभग 25 लाख शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2026-27 तक कक्षा 3 के अंत तक प्रत्येक बच्चे में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता का आवश्यक कौशल हासिल करना है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह, स्कूल के मुख्य अध्यापक राजेश शर्मा, भारत यादव सहित प्रशिक्षण ले रहे सभी अध्यापक उपस्थित रहे।
गांव तिगड़ाना में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
वहीं दूसरी ओर मीना परमार ने गांव तिगड़ाना स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में शौचालयों की सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था और कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे किताबी ज्ञान के साथ-साथ छात्राओं के बौद्धिक और मानसिक विकास पर जोर दें।
वहीं छात्राओं से कहा कि हरियाणा राज्य महिला आयोग महिलाओं के हितों के लिए हमेशा तत्पर है। छात्राओं को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि किसी के साथ कुछ गलत होता है तो वे महिला आयोग के पास अपनी शिकायत भेज सकती हैं। आयोग द्वारा उस पर प्रभावशाली ढंग से कार्रवाई की जाती है। इस दौरान ग्रामीणों और स्टाफ सदस्यों ने मीना परमार का फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह, प्रधानाचार्य सज्जन सिंह, नवीन परमार मंडल अध्यक्ष, सतेन्द्र तंवर सीडब्ल्यूसी सदस्य , दीपा तंवर, नरेश पटवारी, प्रवेश गौतम, हनुमान सिंह एवं सुदेश रानी आदि उपस्थित थे ।