{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हिसार डीजे विवाद, गणेश का आज अंतिम संस्कार 

 

हिसार में दलित युवक गणेश की मौत के मामले में आखिरकार हरियाणा सरकार को कदम पीछे खींचने पड़े। घटना के 11 दिन बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में पीड़ित परिवार और समाज की कमेटी से मुलाकात की थी। बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि भी मौजूद रहे।

कमेटी ने पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने समेत 5 मांगें सीएम के सामने रखीं थी, जिन्हें सरकार ने मान लिया। अभी कुछ ही देर में मंत्री कृष्ण बेदी नागरिक अस्पताल में चल रहे धरने पर पहुंचेंगे और अपने हाथों से FIR की कॉपी परिवार के हाथों में सौंपेंगे। इसके बाद परिवार गणेश का अंतिम संस्कार के लिए रवाना होगा।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने एक दिन पहले ट्वीट कर भाजपा सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया था। इसके बाद राज्यभर में प्रदर्शन तेज हो गए थे। वहीं, एडीजीपी ने पहले प्रेसवार्ता कर पुलिस को निर्दोष बताया था, लेकिन अब सरकार के रुख में बदलाव साफ दिखा।