हिसार: 4 लाख रुपये के विवाद में महिला की हत्या, पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार
हिसार के खरड़ गांव में महिला की गला घोंटकर हत्या मामले में पुलिस ने पड़ोसी हरपाल को गिरफ्तार किया। 4 लाख रुपये के विवाद में रची थी हत्या की साजिश।
Jun 17, 2026, 18:43 IST
हिसार: हिसार के गांव खरड़ क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरपाल पुत्र धर्मा निवासी प्रेम नगर हासी के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि मृतका की अपने पड़ोसी हरपाल के साथ जान-पहचान थी।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि मृतका ने कुछ समय पहले अपना प्लॉट बेचकर प्राप्त राशि में से लगभग चार लाख रुपए उसे दिए थे। मृतका लगातार अपनी रकम वापस मांग रही थी, जिससे आरोपी परेशान था। आरोपी ने रुपए लौटाने से बचने के लिए महिला को मारने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि घटना वाली रात आरोपी मृतका को ई-रिक्शा में बैठाकर अपने साथ ले गया। दोनों चाय पीने के बाद गांव खरड़ के खेतों की ओर गए, जहां आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था।