13 व 14 जून को आयोजित करवाई जाएगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा - बोर्ड अध्यक्ष
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) अब 13 और 14 जून 2026 को होगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने जारी किया शेड्यूल। हाई-टेक सिक्योरिटी और QR कोड से होगी निगरानी।
May 25, 2026, 18:25 IST
भिवानी, 25 मई, 2026 : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 (एचटेट) का आयोजन 13 व 14 जून, 2026 (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि सरकार ने एचटेट परीक्षा के आयोजन की अनुमति दे दी है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 13 एवं 14 जून को आयोजित करवाई जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का समय सायं कालीन सत्र में 3:00 बजे से 5:30 बजे तक एवं प्रातः:कालीन सत्र में 10:00 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन (Information Bulletin) शीघ्र ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रश्र पत्र की सुरक्षा को लेकर शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रश्र पत्रों पर क्यूआर कोड, अल्फा न्यूमेरिक और हिडन फीचर का फार्मूला अपनाया जाएगा। अगर कोई प्रश्र पत्र परीक्षा केन्द्र से आउट होता है तो तुरंत उसका पता बोर्ड मुख्यालय की टीम को लग जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा हाई सिक्योरिटी कैमरे और जैमर सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाए जाएंगे।