BSEH Correction Dates News 2026: एचटेट 2026 आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर: 28-29 नवंबर को कर सकेंगे संशोधन, अफवाहों से बचें अभ्यर्थी
सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों व अफवाहों से बचे एचटेट के अभ्यर्थी: दीपक बाबू लाल करवा
अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय रहते करें आवेदन व शुल्क भुगतान : दीपक बाबू लाल करवा
28 व 29 नवंबर को ऑनलाइन ही कर सकेंगे विवरणों में संशोधन
भिवानी, 26 नवंबर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सचिव एवं अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे अंतिम समय का इंतजार किए बिना 27 नवंबर की रात 11 बजकर 59 मिनट से पहले अपना आवेदन व शुल्क भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन की अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और शुल्क जमा कर पावती (एक्नॉलेजमेंट) प्राप्त होने के बाद ही फॉर्म पूर्ण माना जाएगा। सचिव ने अभ्यर्थियों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों व अफवाहों से बचने तथा किसी भी प्रामाणिक सूचना के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का ही अवलोकन करने का अनुरोध किया है।
सचिव एवं एडीसी ने बताया कि अब तक लाखों की संख्या में आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिन अभ्यर्थियों के फॉर्म अधूरे हैं या फीस लंबित है, उन्हें जागरूक करने के लिए बोर्ड द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए बल्क एसएमएस भी भेजे जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 28 व 29 नवंबर को अपने विवरणों में ऑनलाइन संशोधन करने का अवसर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी सर्विलांस और कड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 26 व 27 दिसंबर, 2026 को किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर दिए गए लिंक के माध्यम से महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढक़र/समझकर 27 नवंबर, 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकतेे हैं।
ऐसे अभ्यर्थी जिन द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए हैं, परंतु अभी तक शुल्क जमा नहीं करवाया गया है, वे आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर, 2026 से पूर्व अपना शुल्क जमा करवाते हुए आवेदन प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण पृष्ठ (ष्टशठ्ठद्घद्बह्म्द्वड्डह्लद्बशठ्ठ क्कड्डद्दद्ग) का प्रिंट लेना सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने बताया कि एचटेट-2026 परीक्षा के लिए आवेदन 18 नवंबर, 2026 से लाईव किए जा चुके हैं। परीक्षा से संबन्धित सूचना बुलेटिन (ढ्ढठ्ठद्घशह्म्द्वड्डह्लद्बशठ्ठ क्चह्वद्यद्यद्गह्लद्बठ्ठ) बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी सूचना बुलेटिन (ढ्ढठ्ठद्घशह्म्द्वड्डह्लद्बशठ्ठ क्चह्वद्यद्यद्गह्लद्बठ्ठ) में दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढक़र/समझकर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 28 व 29 नवंबर, 2026 को अपने विवरणों में ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। 27 नवंबर, 2026 उपरांत ऑनलाइन आवेदन तथा 29 नवंबर, 2026 उपरांत विवरण सुधार की अनुमति नहीं होगी। इस सन्दर्भ में कोई भी प्रार्थना पत्र/प्रतिवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट का नियमित तौर पर अवलोकन करते रहें ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण व अति-आवश्यक जानकारी/सूचना से वंचित न रह जाएं।