{"vars":{"id": "123258:4912"}}

मैरिज पैलेस में प्राइवेट पार्ट दबा पति की हत्या 

 

सोनीपत में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। परिवार का आरोप है कि पत्नी ने पहले उसके मुंह पर तकिया रखकर दबाया। फिर प्राइवेट पार्ट दबा दिया। इसके बाद वह फरार हो गई।

बुधवार सुबह बेड पर व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक मैरिज पैलेस में परिवार के साथ रहता था। आरोप है कि पत्नी के अवैध संबंधों की वजह से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे।

व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलते ही ACP अमित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मैरिज पैलेस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के भाई मेहर सिंह ने बताया कि उसका भाई रामकिशन (38) करीब 2 साल पहले अपने काम के सिलसिले में गोहाना के ककाना भादरी गांव को छोड़कर सोनीपत शहर में किराए पर रहने आया था। रामकिशन के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र 13 साल, दूसरे की 10 साल और सबसे छोटे बेटे की उम्र 7 साल है। वह अलग-अलग दुकानों पर गाड़ी से नमकीन भी सप्लाई करता था।

आशीर्वाद गार्डन को किराए पर चलाने वाले संजय ने बताया कि 4 महीने पहले रामकिशन को रहने के लिए जगह की जरूरत थी। हमने उसे कहा कि यहां 2 कमरे है। इसके बदले उसे गार्डन की रखवाली के लिए रख लिया। एक कमरे में बच्चे और मां रहती थी, जबकि दूसरे कमरे में सविता और रामकिशन सोते थे।

 संजय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। सोमवार रात को पहले सविता ने रामकिशन के मुंह पर तकिया रखकर पैर से गला दबाया। इसके बाद जिंदा न बच सके, इसलिए प्राइवेट पार्ट भी दबा दिया। उसके प्राइवेट पार्ट में काफी सूजन थी।

 मेहर सिंह ने कहा कि सविता, उसके दो भाइयों, 85 वर्षीय मां रुक्मणी और परिवार के अन्य लोगों ने रामकिशन की हत्या की है। सविता के कई लोगों के साथ अवैध संबंध थे। सविता सोनीपत के ठरू गांव की रहने वाली है। सविता पहले भी कई बार पकड़ी जा चुकी थी और रामकिशन उसे समझा भी था। सोमवार रात को बड़े बेटे कुणाल के साथ सविता ने मारपीट की। कुणाल ने इसकी शिकायत रामकिशन से की, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ।