IAS के भतीजे फाइनेंसर की हत्या
झज्जर के बहादुरगढ़ में एक जिम में युवक की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। जिम लाइनपार स्थित शंकर गार्डन में आईएएस रूपराम जोवल के भतीजे का है, जो घर के ऊपर ही चलाया जा रहा था।
मृतक की पहचान जाखौदा गांव के रहने वाले कर्मजीत के रूप में हुई है, जो फाइनेंस का काम करता है। घर वालों द्वारा बार-बार फोन करने के बाद भी कर्मजीत के फोन न उठाने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद पड़ोस के किसी व्यक्ति ने दोस्तों को मौके का फोटो भेजा तो पहचान हुई।
इसके बाद हत्या की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और सीसीटीवी खंगाल रही है।
दरअसल, जिम शंकर गार्डन गली नंबर-2 में है और इसका संचालन आईएएस रूपराम जोवल के भतीजे सुनील जोवल करता है। युवक की लोहे की रॉड से हत्या की गई। सूचना पर लाइन पार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
परिजनों द्वारा बार-बार फोन करने के बाद जब फोन नहीं उठा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पड़ोस के किसी व्यक्ति ने दोस्तों को मौके का फोटो भेजा तो पहचान हुई और परिजनों को पता चला।