{"vars":{"id": "123258:4912"}}

 भिवानी-रोहतक रोड़ पर अवैध  बैंकेट हॉल को किया सील  

 

भिवानी।

अवैध निर्माण हटाओ अभियान के तहत नगर योजनाकार विभाग द्वारा डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार मौजा भिवानी में भिवानी-रोहतक रोड़ पर टोल प्लाजा के पीछे एक अवैध बैंकेट हॉल को सील किया।  
जिला नगर योजनाकार अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है और इसको हटाने व सील करने का यह अभियान जारी रहेगा।

इसी कड़ी में मौजा नौरंगाबाद के किला सखरा नंबर 50//14 में बना अवैध बैंकेट हाल यानि समारोह सभागार को सील किया गया है। इस दौरान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है कि वे जिला में सरकारी जमीन पर कहीं भी नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सडक़ों की हरित पट्टïी व अनाधिकृत कॉलोनी में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। इसके अलावा अवैध कॉलोनी में कोई भी व्यक्ति प्लाट, मकान, दुकान व सभागार आदि का क्रय-विक्रय ना करें