{"vars":{"id": "123258:4912"}}

- 26 जुलाई को रोहतक में होगा सेना भर्ती का शारीरिक दक्षता परीक्षण
 

भारतीय सेना भर्ती सीईई 2026-27 के चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी। भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के लिए फिजिकल टेस्ट 26 जुलाई को रोहतक में होगा।

 

भिवानी, 16 जुलाई। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के भर्ती निदेशक ने बताया कि कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 2026-27 के तहत जेसीओ (रिलिजियस टीचर) (सिविल), सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट, हवलदार (एजुकेशन) तथा सिपाही फार्मा श्रेणियों के चयनित उम्मीदवारों की सूची 12 जुलाई 2026 को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट ज्वाइंटआर्मी.एनआइसी.इन पर प्रकाशित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट ज्वाइंटआर्मी.एनआइसी.इन पर जाकर अपना रैली एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ जिलों के उपरोक्त श्रेणियों के उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) 26 जुलाई को सुबह 4:00 बजे राजीव गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, रोहतक में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी उम्मीदवारों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा स्थल पर पहुंचने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीदवार किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जी एजेंटों या बिचौलियों के झांसे में न आएं। सेना भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी, निष्पक्ष एवं योग्यता आधारित है।