{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Organ Donation Campaign in Bhiwani ITI: प्रधानाचार्य पंकज सोनी ने दिलाई शपथ, समाज में मानवता का संदेश

भिवानी की राजकीय आईटीआई में अंगदान जागरूकता अभियान का आयोजन। विद्यार्थियों को अंगदान के महत्व के बारे में दी गई जानकारी।
 

आईटीआई में विद्यार्थियों को अंगदान के महत्व के प्रति किया जागरूक

भिवानी, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में राजकीय आईटीआई में अंगदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में अधिकारी, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक कर, उनकी भ्रांतियों को दूर किया गया।

कार्यक्रम में आईटीआई प्रधानाचार्य पंकज सोनी व राजकुमार आर्य ने विद्यार्थियों को अंगदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं की समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अंगदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंगदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवन की नई उम्मीद मिल सकती है। विद्यार्थियों को अंगदान करने व अंगदान से संबंधित जानकारी का प्रचार-प्रचार करने का संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंगदान के महत्व की जानकारी अपने परिवार एवं आसपास के लोगों तक पहुंचाएं और समाज में मानवता एवं सेवा की भावना को बढ़ावा दें। इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ सदस्य एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित थे।