{"vars":{"id": "123258:4912"}}

जेसीआई भिवानी स्टार ने मातृशक्ति सम्मान समारोह के साथ मनाया मदर्स डे, सांस्कृतिक कार्यक्र्रमों से सजी शाम
 

युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों और बड़ों के सम्मान की प्रेरणा देते है मातृ दिवस जैसे आयोजन : जेसी कपिल शर्मा
 
 

भिवानी, 11 मई : मांगने पर जहां पूरी हर मन्नत होती है, मां के पैरों में ही तो जन्नत होती है। इन्ही भावनाओं को चरितार्थ करते हुए जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में मातृशक्ति सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। दादरी गेट स्थित राजश्री बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने अपने परिवार और विशेषकर अपनी माताओं के साथ शिरकत की। यह जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण समाज और परिवार की धुरी मानी जाने वाली माताओं का सम्मान रहा। संस्था द्वारा सभी सदस्यों की माताओं एवं सास को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेसीआई भिवानी स्टार के अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल  व जेसीआरटी प्रेजिडेंट कल्पना गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल पारिवारिक जुड़ाव बढ़ता है, बल्कि हमारी युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों और बड़ों के सम्मान की प्रेरणा भी मिलती है ।

मां सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि पूरी कायनात है और उनके त्याग व समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। समारोह के दौरान बच्चों और युवा सदस्यों ने मदर्स डे थीम पर आधारित कई बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में नृत्य, भावपूर्ण कविताएं और लघु नाटिकाओं के माध्यम से मां की ममता और उनके महत्व को दर्शाया गया। इन प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। सम्मान समारोह के साथ-साथ संस्था द्वारा एक शानदार पारिवारिक सह-भोज का भी आयोजन किया गया। सदस्यों ने घर से लाए स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इसके अलावा कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बनाने के लिए विभिन्न गेम्स, सिंगिंग और गु्रप डांस का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। आयोजन का कुशल प्रबंधन प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स, जेसीआरटी भगवती मित्तल, रेखा शर्मा, नीलम सिंघल, किरण वर्मा, मुस्कान सिंघल, रेखा गोयल, जेजे प्रिंसी बंसल और प्रियंका वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संरक्षक जेसी गोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल, सेक्रेटरी जेसी श्याम अग्रवाल कोषाध्यक्ष जेसी मनोज सैनी, चेयरपर्सन जेसीआरटी कल्पना गोयल और जेजे प्रेसिडेंट पारुल गोयल सहित संस्था के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।