जेसीआई भिवानी स्टार ने लगाया दंत चिकित्सा व बीपी-शुगर जांच शिविर, 200 की हुई जांच
भिवानी, 10 मई : पहला सुख निरोगी काया के संकल्प को चरितार्थ करते हुए जेसीआई भिवानी स्टार द्वारा रविवार स्थानीय बंसीलाल पार्क में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने अपनी सेहत की जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा आयोजित इस कैंप में दो अलग-अलग प्रकार की जांच सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान त्रिवेणी डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर कपिल शर्मा व उनकी टीम द्वारा दांतों और मसूड़ों से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई और लोगों को मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। वही हेल्थ फेम डायग्नोस्टिक के सहयोग से लोगों के शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच की गई जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बेहद जरूरी है।
इस दौरान लगभग 200 मरीजों की जांच की गई। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक जेसी गोपाल अग्रवाल और अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल ने उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष जेएफएम संदीप अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई भिवानी स्टार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। आज की भारी उपस्थिति यह दर्शाती है कि लोग अब अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। जेसीआई भिवानी स्टार भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्य जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे शिविर लगने से उन लोगों को बहुत लाभ होता है जो समय के अभाव में अस्पताल नहीं जा पाते। वही बंसीलाल पार्क में टहलने आए बुजुर्गों और युवाओं ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम की सफलता में प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स जेसी डा. कपिल शर्मा, राजू सोनी, कपिल शर्मा, निरंजन बंसल, राजेश बंसल, पंकज मंगल, राजू पायल और ललित गोयल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सेक्रेटरी जेसी श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेसी मनोज सैनी, जेसीआरटी चेयरपर्सन जेसी कल्पना गोयल और जेजे प्रेसिडेंट जेजे पारुल गोयल सहित संस्था के अनेक सदस्य और शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।