भिवानी में सादगी मिडकॉन-2026 का आयोजन : जेसीआई भिवानी स्टार ने जीते कई प्रतिष्ठित अवार्ड, बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा,
भिवानी के कीर्ति नगर स्थित बैंकविट में जोन-10 के वार्षिक अर्धवार्षिक महोत्सव सादगी मिडकॉन-2026 का आयोजन किया गया। इस बार इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी का जिम्मा जेसीआई भिवानी को सौंपा गया था, जिसमें क्षेत्र भर के जेसीआई सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस महोत्सव में जेसीआई भिवानी स्टार ने अपनी सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली की बदौलत विभिन्न श्रेणियों में कई महत्वपूर्ण अवार्ड जीतकर भिवानी का नाम रोशन किया है। इस कार्यक्रम में संगठनात्मक कौशल, समाज सेवा और नेतृत्व क्षमता के अद्भुत रंग देखने को मिले। कार्यक्रम का आयोजन जेसीआई भिवानी की देखरेख में किया गया, जिन्होंने बाखूबी अपनी जिम्मेवारी का निवर्हन किया। कार्यक्रम को लेकर जेसीआई भिवानी स्टार के सदस्यों में भारी उत्साह देखा गया।
दिनभर चले इस महोत्सव में कई ज्ञानवर्धक व मनोरंजक सत्र आयोजित किए गए। जेसीआई भिवानी स्टार के मीडिया प्रभारी जेसी कपिल शर्मा ने कहा कि जेसीआई भिवानी स्टार ने एक बार फिर अपनी एकजुटता और समर्पण के दम पर मिडकॉन-2026 में सफलता का परचम लहराया है। हमें गर्व है कि हमारी टीम ने मंच पर कई प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम किए। यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि संगठन के हर एक सदस्य की सकारात्मक सोच, मजबूत कोशिशों और अटूट विश्वास का परिणाम है। इस महोत्सव की सफलता के लिए हमारे सभी जेसीज़, जेसीआटी विंग और जेजे विंग के तमाम सदस्य बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम को सुचारू बनाने के लिए पीएसटी टीम और जेसीआर्ट चेयरपर्सन ने सराहनीय काम किया। भविष्य में भी हमारी टीम इसी तरह आगे बढ़ती रहेगी। साल की पहली छमाही में किए गए बेहतरीन सामाजिक कार्यों, युवा नेतृत्व विकास कार्यक्रमों और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए संस्था को मंच पर सम्मानित किया गया। अवार्ड जीतने के बाद पूरी टीम ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में समाज सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की बात कही।