JJP Celebrates Devi Lal Birthday in Haryana: जननायक चौधरी देवीलाल की जयंती पर भिवानी में जुटी भीड़, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद
युग पुरुष हरियाणा निर्माता जननायक ताऊ देवीलाल के जन्मदिन को जजपा ने धूमधाम से मनाया
जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अजय चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के मार्गदर्शन में समस्त हरियाणा में जजपा ने चौधरी देवीलाल का जन्मदिन मनाया
भिवानी में जजपा ने किसान कमेरों दलितों पिछड़ों के मसीहा ताऊ देवीलाल को याद किया
भिवानी 25 सितम्बर... हरियाणा निर्माता जननायक चौधरी देवीलाल को भिवानी में आज हजारों जजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों ने याद किया। ताऊ के नाम से देश में प्रसिद्ध हुए पूर्व उपप्रधानमंत्री के 113वें जन्मदिवस पर आज लोहारू रोड स्थित उनकी प्रतिमा को माल्यार्पण पर और गंगाजल से स्नान करवाकर जजपा ने अपने प्रिय नेता को याद किया। ज़िला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा के नेतृत्व में जिला भिवानी के समस्त जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ कर हरियाणा निर्माता को याद किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा की आज महान विभूति और किसान कमेरो के मसीहा का जन्मदिवस है। चौधरी देवीलाल ने राजनीति से उपर उठकर के काम किया था। 100 से ज्यादा टैक्स उन्होंने अपने कलम से माफ करने का काम किया था। जननायक चौधरी देवीलाल ने जचा बच्चा योजना,बुढापा पैंशन, अनूसूचित जाति समाज की धर्मशाला निर्माण,काम के बदले अनाज सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया।
जजपा जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा ने कहा की आज की राजनीति परिदृश्य में जननायक चौधरी देवीलाल जैसी शख्सियत का होना बहुत जरूरी है। चौधरी देवीलाल ने 36 बिरादरी को अपना परिवार मानकर योजनाएं बनाई थी। वह जुबान के पक्के और नेक सोच के नेता थे। विश्वनाथ प्रताप सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाकर ताऊ देवीलाल ने जुबान के धनी होने का प्रमाण दिया था। आज जननायक जनता पार्टी उनके नक्शे कदमों पर चलकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है। आज जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन जब दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने तब उन्होंने गुरु रविदास मंदिर के लिए 3 एकड़ भूमि दिलवाने का काम किया, बीसी समाज को 8% आरक्षण दिलवाया, महिलाओं को डीपो में 33% आरक्षण, महिलाओं को पंचायती राज में 50%आरक्षण सहित रोजगार की गारंटी 75% हरियाणवी को रोजगार देने के आरक्षण पर काम किया था, दुष्यंत चौटाला ने समस्त हरियाणा में युवाओं और गरीब प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ई डिजिटल लाइब्रेरीयों का निर्माण गांव गांव व शहरों के वार्डों में बनवाने का काम किया जो सराहनीय है। इस मौके पर मदन जूसवाला और उसके साथियों द्वारा गंगाजल से किसान मसीहा की प्रतिमा को नहलाया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, अजमेर मुंढाल, ऋषिपाल फौगाट, देवेन्द्र नकीपूर, कृष्ण सुंगरपूर,भानी देवी,सेठी धनाना, राजबीर तालू, रविन्द्र पटौदी,अल्का आर्य, सुलोचना पोटलिया,निर्मला परमार, सुमित्रा श्योराण,मदन जूसवाला,डा.दिलबाग बुढेडा, एडवोकेट वेदपाल ढिल्लों, प्रदीप गोयल,जरनैल सीपर, नरेश सिवाड़ा, बलवंत औंरगनगर,आशु बाल्मिकी, राजेश आर्य, जयदीप ग्रेवाल इनसो,सपना इनसो,ओमी बापौडा राजपूत, मुकेश पंडित बापौडा, संदीप बापौडा, सुल्तान सिंह,संजय कारखल,मुनीष राणा, राहुल सामलयान, एडवोकेट राजेश, भूपेंद्र गोदारा,अनुज शेषमा,ललित मेहरा, राजकुमार ओबरा,यासिन खान,अजित यादव,मंजित लाम्बा, कमलजीत यादव,मां.रमेश मिताथल,करतार तालू,हितैश चांवरिया, ओमप्रकाश मेहरा,फोर्ड धनाना,राजपाल मुंढाल,सतबीर पूनिया,रिशाल थानेदार, राजेन्द्र कलिंगा, एडवोकेट अनुज श्योराण, जोगेन्दर मतानी,पारस भैणी, प्रदीप रोढा,दिलावर खाप प्रधान, राजकुमार खाती, रामनिवास प्रजापति, सज्जन प्रजापत, राजेश ग्रेवाल, राजेश कुमार,वेद सहरावत,सतीश बागनवाला, विश्वेंद्र गोयत इनसो, सुमित इनसो, अमित इनसो, रामफल कुंगड़, विशम्बर कुंगड़,संसार कुंगड़, जयसिंह लोहानी, दिनेश रोढा,मोनू तंवर,वजीर धनाना,रामबीर सांगवान किसान सैल,हर्ष शास्त्री,अजित यादव बीसी सैल, रामसिंह सरपंच, बलवान टिटानी, संदीप खानक,दलबीर फौजी, ब्रह्मा बापौडा,भूप सिंह,जिला प्रवक्ता राजू मेहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।