{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Shruti Choudhary Haryana News: बाजरे की खरीद और भावांतर भरपाई योजना का जायजा, किसानों को मिलेगा 2900 रुपये प्रति क्विंटल भाव

हरियाणा की मंत्री श्रुति चौधरी ने जुई अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। बाजरे की खरीद और भावांतर भरपाई योजना का जायजा लेते हुए किसानों को आश्वस्त किया।

 

किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है:  श्रुति चौधरी

किसान की चिंता सरकार को है: श्रुति चौधरी 

प्रदेश में सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है: श्रुति चौधरी 

जुई / तोशाम, 17 अक्टूबर।  प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने जुई अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर बाजरे की खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रुति चौधरी ने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है,  किसान की चिंता सरकार को है। भाजपा सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। किसान की मेहनत बेकार नहीं जाने दी जाएगी। 
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बाजरे का भाव 2900 रूपये प्रति किवंटल निर्धारत किया गया है। सरकार बाजरे के लिए 600 रुपए प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई राशि देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। 

केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडी में किसानों के लिए पीने के पानी व अन्य मुलभुत सुविधाए सुनिश्चित करें, किसानों और आढ़तियों को कोई परेशानी न आने दें। मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने देश दिए कि किसानों को टोकन कटवाने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। 

श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। सरकार द्वारा कृषि उपकरणों पर भी सब्सिडी दी जाती है। उन्होंने कहा कि पराली का प्रबंधन करें। पराली को आग ना लगाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान अपनी फसल को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अवश्य दर्ज करवाएं।

जुई मार्केट कमेटी के अध्यक्ष मेजर मीरसिंह ने बताया कि बाजरे की खरीद का एजेंसी द्वारा 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा, जबकि सरकार भावांतर भरपाई योजना के तहत बाकी के 600 रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में मुहैया कराएगी।

इस प्रकार किसानों को बाजरे का कुल भाव 2900 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा।

वहीं दूसरी ओर केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने अपने पैतृक गाँव गोलागढ़ में पहुंचकर  अनूप पुत्र  बनबीर सिंह के निधन पर शोक प्रकट कर परिवार को सांत्वना देकर उनका ढाढ़स बढ़ाया।

इस अवसर पर चेयरमैन चौधरी शीशराम गोलागढ़, कृष्णा लेघां, राजा सरपंच, प्रदीप गोलागढ़, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष मेजर मीरसिंह, दिलबाग नीमड़ी, अमित बापोंड़ा, सत्यनारायण शर्मा, जयपाल, सतीश वर्मा कैरू मंडल अध्यक्ष, रमेश लालावास बीएलए वन, अरुण मंडल महामंत्री, अनिल मंडल उपाध्यक्ष, चंद्रपाल सरपंच, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता दिनेश कुमार, कार्यकारी अभियंता अनुराग जिंदल, नवीन कुमार, सुरेंद्र सिंह,मार्केट कमेटी के सचिव संजीव फोगाट, महिला एवं बाल विकास विभाग की पीओआईसीडीएस राणा, सीडीपीओ किरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।