{"vars":{"id": "123258:4912"}}

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आज योग को पूरा विश्व अपना रहा है:- प्रो. एसके गक्खड़:-
 

कहा, निरोग रहने के लिए योग ही माध्यम:-
 
 

कैरू, 21 जून।
कैरू में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन में उच्च शिक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन प्रो. एसके गक्खड़ ने बतौर मुख्य अतिथि  शिरकत की। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह गिल व आयुष विभाग के अधिकारियों डॉ वीरेन्द्र, डॉ पवन आदि ने पुष्प गुच्छ देकर उनका गरमजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने योगाभ्यास एवं प्राणायाम किया।
उच्च शिक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन प्रो. एसके गक्खड़ ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानव कल्याण के लिए भारत के ऋषि-
मुनियों एवं तपस्वियों ने दिशा दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। निरोग रहने के लिए सशक्त योग ही माध्यम है। मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग न केवल तन को बल्कि मन को भी शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है। योग को अपने नितप्रति जीवन शैली में शामिल करें और दूसरों को भी प्रेरित करें, ताकि चिन्ता एवं तनाव से दूर रह सकें। योग को सिर्फ आज एक दिन तक सीमित न रखें। प्रतिदिन समय निकालकर योग अवश्य करें।
बीईओ महेंद्र सिंह गिल ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने पर आभार जताया। आयुष विभाग से डॉ वीरेंद्र ने वाइस चेयरमैन एसके गक्खड़ व बीईओ को आयुष कीट देकर सम्मानित किया। वाइस चेयरमैन ने योग सहायक उमेद ,अमित, ममता व ममता को सम्मानित किया। 
इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि बजरंग लाला प्रधान ,सरपंच सुभाष रंगा, सरपंच सुन्दर पाल , प्रिंसिपल मदन सिंह व आयुष विभाग से डॉ सरला, डॉ प्रतिभा ओला व डॉ संदीप, सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।