{"vars":{"id": "123258:4912"}}

कांवड़ियों का कैंटर पलटा , 22 घायल 

 

जींद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों का कैंटर पलट गया। इसमें 22 के करीब लोग घायल हो गए। कुछ को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के बीघड़ व किरढ़ान गांव के 25 के करीब युवा हरिद्वार से गुरुवार शाम को कांवड़ लेने के लिए निकले थे। आधी रात के करीब हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे नरवाना के बद्दोवाल गांव के पास कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया।

इसमें सभी लोग घायल हो गए। घायलों को नरवाना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। नरवाना सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 14 लोगों को ज्यादा चोटें हैं जबकि बाकी को मामूली चोटें हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी का टायर फटने के कारण हादसा हुआ है।