{"vars":{"id": "123258:4912"}}

करनाल: शराब के आदी पिता की हत्या, बेटे ने डंडा मारकर उतारा मौत के घाट

करनाल के कुटेल गांव में बेटे ने शराब के आदी पिता की डंडा मारकर हत्या की। पिता के रोज के झगड़ों से परेशान था परिवार। मधुबन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

करनाल : करनाल के गांव कुटेल से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक बेटे ने की अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में लड़ाई -झगड़ा और मारपीट करता था। घर में हुए झगड़े में बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी देते हुए करनाल थाना मधुबन के इंचार्ज एव जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव कुटेल का मामला है। हमें सूचना मिली थी कि बेटे ने अपने पिता की हत्या की है। उसके बाद यहां मौके पर पहुँचे है और मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान ये बात सामने आई है मृतक लड़के का पिता शराब पीने का आदि था और परिवार में झगड़ा करता था। शुरुआती जांच में डंडा मारकर पिता की हत्या करने की बात सामने आई है।  जांच अधिकारी ने कहा मृतक की पत्नी ने  बताया कि मृतक के झगड़े से परेशान थे। शराब पीकर वह हमसे मारपीट करता था, जिसकी वजह से हम काफी परेशान थे। शराब पीकर वह मारपीट कर रहा था तभी बचाव के लिए बेटे ने उस पर डंडे से वार कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

करनाल थाना मधुबन के इंचार्ज एव जांच अधिकारी लखबीर सिंह ने कहा हमें करनाल ट्रॉमा सेंटर से ही कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि  बेटा किसी निजी कार पर अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंचा। जिसके बाद पुलिस टीम ट्रॉमा सेंटर पहुंची। हत्या करने वाले बेटे की उम्र के बारे में अभी हमें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।