सांसद कुमारी सैलजा ने नीट पेपर लीक और नौकरियों में पक्षपात के लगाए आरोप।
नीट पेपर लीक मामले में जिम्मेदार नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, छोटे लोगों पर कार्रवाई कर डाला जा रहा पर्दा : कुमारी शैलेजा
हरियाणा के युवाओं को निकम्मा-नालायक बताकर बाहरी लोगों को दी जा रही नौकरियां : कुमारी शैलेजा
भिवानी, 18 मई : हरियाणा प्रदेश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत व सांसद कुमारी शैलेजा ने नीट परीक्षा लीक होने को लेकर केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा के जिम्मेवार नेता हाथ पर हाथ धरे बैठे है तथा पेपर लीक की जिम्मेवारी नहीं ले रहे तथा निचले स्तर के कुछ लोगों पर कार्रवाई करके मुद्दे पर पर्दा डाला जा रहा है। वही उन्होंने हरियाणा प्रदेश में एचपीएससी की नौकरियों में चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के युवाओं को व हरियाणा प्रदेश के शिक्षण संस्थाओं को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन से जुड़े लोग निकम्मा व नालायक बताकर प्रदेश से बाहर के लोगों को नौकरी देने का काम कर रहे है। यह बात उन्होंने सोमवार को भिवानी पहुंचने पर कही। इस अवसर पर उनके साथ सुरेंद्र परमार, दीपेश सारसर, प्रवीण चेयरमैन, रणधीर घिकाडा, सुशील धानकख्जिला अध्यक्ष चरखी दादरी, कमल प्रधान, अभिजीत लाल सिंह, नागेंद्र परमार, नितिन परमार, लीला समसपुर, अनिल धनखड़, प्रदीप गुलिया, शिवकुमार चंगिया, महेश सैनी, पप्पू यादव, सुनील दुरेजा, राजेश यादव, कृष्णा, देवराज महता भी साथ रहे।
सांसद कुमारी शैलेजा सोमवार को भिवानी के हालुवास बाईपास स्थित शारदा देवी फिलिंग स्टेशन के उद्घाटन समारोह में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने फिलिंग स्टेशन संचालक सुरेंद्र परमार को बधाई दी। इसके उपरांत शैलेजा बवानीखेड़ा में पीडि़त परिवारों द्वारा जारी धरना स्थल पर पहुंची तथा सरकार व प्रशासन की इस दमनकारी कार्रवााई की जमकर निंदा की। कुमारी शैलेजा ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर प्रशासन ने गरीब परिवारों के आशियाने उजाडऩे का काम किया है, इस दमनकारी कार्रवाई को जनता कभी माफ नहीं करेगी तथा इसका जवाब उन्हे देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीडि़त परिवारों के साथ है तथा जब तक उन्हे न्याय नही मिल जाता, उनके संघर्ष में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहेगा।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता कुमारी शैलेजा ने कहा कि देश भर में ईंधन की कीमतें बढ़ रही है तथा उपभोक्ताओं को कम खर्च के लिए बोला जा रहा है तथा भाजपा से जुड़े नेता व मंत्री वैकल्पिक वाहनों का प्रयोग करने का दिखावा कर रहे है। इसी प्रकार का दिखावा भाजपा नेताओं ने सफाई अभियान के दौरान भी किया था। जबकि आमजन को राहत देने के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रूड ऑयल खरीदने का निर्णय अमेरिका से पूछकर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का कंट्रोल सरकार को अपने हाथ में लेना चाहिए। देश के लिए कहां से पैट्रोल खरीदना है, कितना खरीदना है। इसका फैसला हमारा अपना होना चाहिए, तभी देश सुढृढ़ हो सकेगा। उन्होंने अमेरिका का नाम लेते हुए कहा कि भारत अमेरिका के आगे झुककर तेल खरीद के फैसले ले रहा है। जिसके चलते ऐसे क्राईसिस आए है। भारत कहां से क्या खरीदेगा, इसका फैसला अमेरिका कर रहा है। इस प्रकार के आरोप भी उन्होंने सरकार पर लगाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती से संगठन को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। संगठन की विभिन्न इकाईयों का गठन किया जा रहा है तथा वर्तमान सरकार की खामियों को जनता के सामने कांग्रेस गिनवाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में पैट्रोल के बढ़े हुए दामों के चलते प्रदर्शन भी करने जा रही है।