भिवानी में मंदिर पर बिजली गिरी
हरियाणा के 8 जिलों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। इनमें अंबाला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, हिसार, भिवानी, नारनौल और चरखी दादरी शामिल हैं।
उधर, भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र ने मंगलवार की दोपहर अपडेट जारी किया। इसके अनुसार अगले दो घंटे में रोहतक, हिसार, सोनीपत, जींद, करनाल, कैथल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और भारी बारिश होने का अनुमान है।
भिवानी के गांव नौरंगाबाद में सैनियों की ढाणी में मंदिर पर बिजली गिर गई। इससे मंदिर को नुकसान हुआ। साथ ही आस-पड़ोस के मकानों में इनवर्टर, बैटरी जल गई है। इसके अलावा फतेहाबाद के हरियाणा रोडवेज की एक बस सवारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश के शाहतलाई जा रही थी।
इस दौरान बस खराब होने से वहीं बंद हो गई। बंद बस में जलभराव होने की वजह पानी भर गया, जिसमें सवारियां भी फंस गईं। चरखी दादरी में एसपी अर्श वर्मा के आवास के बाहर जलभराव हो गया।