High Court Judges News 2026: लोहारू में वकीलों को मिली बड़ी सौगात: हाई कोर्ट के तीन न्यायाधीशों ने रखे नए अतिरिक्त चैंबरों की आधारशिला
लोहारू बार में अधिवक्ताओं को मिलेगी बेहतर कार्यस्थल की सुविधा, नए अतिरिक्त चैम्बरों का शिलान्यास
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के तीन न्यायाधीशों ने रखी आधारशिला, युवा अधिवक्ताओं को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का दिया संदेश
न्यायिक परिसर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बार एसोसिएशन की मांगों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन
लोहारू, 10 नवम्बर। लोहारू बार एसोसिएशन के लिए मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण रहा, जब हरियाणा उच्च न्यायालय की बिल्डिंग कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी, पंजाब एवं तथा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस विनोद शर्मा भारद्वाज तथा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट एवं जिला भिवानी के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस कुलदीप तिवारी ने लोहारू न्यायिक परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बनाए जाने वाले नए अतिरिक्त चैम्बरों की आधारशिला रखी। इस अवसर पर तीनों न्यायाधीशों ने न्यायिक परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। लोहारू पहुंचने पर बार एसोसिएशन की ओर से न्यायाधीशों का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी ने अपने संबोधन में कहा कि लोहारू में नए चैम्बरों का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है, जिससे यहां के अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश कोई भगवान नहीं होते, बल्कि वे भगवान की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाले सामान्य इंसान हैं। न्यायिक अधिकारियों की तरह ही अधिवक्ताओं के लिए भी अच्छे और सुविधाजनक चैम्बरों का होना आवश्यक है, ताकि उन्हें कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने में न्यायाधीशों के साथ-साथ अधिवक्ताओं की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर जस्टिस विनोद शर्मा भारद्वाज ने कहा कि लोहारू बार में पहुंचकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे लोहारू बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में भी अधिवक्ताओं के हितों को महत्व देते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे उनके हितों के प्रहरी के रूप में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नए अतिरिक्त चैम्बरों का निर्माण होने से विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं को अपने कार्यों के संचालन में बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही उनके पास आने वाले मुवक्किलों को भी बैठने के लिए सुविधाजनक और बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बार एसोसिएशन की ओर से चैम्बरों के निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध करवाने की मांग को पूरा करवाने के लिए भरपूर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए जस्टिस कुलदीप तिवारी ने कहा कि लोहारू क्षेत्र के गांव कुड़ल की धरा धन्य है, जिसने कुलदीप शर्मा भारद्वाज जैसे विलक्षण प्रतिभा के धनी न्यायाधीश को जन्म दिया, जो न्यायपालिका में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनका उदाहरण युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके कड़ी मेहनत और लगन के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। देश के मुख्य न्यायाधीश भी हरियाणा प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर इस सर्वोच्च पद तक पहुंचे हैं। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आकाश की कोई सीमा नहीं होती, इसलिए उन्हें बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें साकार करने के लिए पूरी मेहनत करनी चाहिए।
जस्टिस कुलदीप तिवारी ने लोहारू बार एसोसिएशन की ओर से रखी गई मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा उनकी व्यवहारिकता और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान लोहारू बार एसोसिएशन के प्रधान अनिल कादयान ने न्यायाधीशों के समक्ष बार की विभिन्न मांगें रखते हुए भिवानी न्यायालय में रखे गए वर्ष 2002 से पहले के रिकॉर्ड तथा राजस्व रिकॉर्ड को लोहारू में उपलब्ध करवाने और अधिवक्ताओं के लिए चैम्बरों के निर्माण हेतु अतिरिक्त भूमि दिलवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से लोहारू के अधिवक्ताओं को अपने कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शीशराम ने न्यायाधीशों का स्वागत किया। लोहारू बार एसोसिएशन की ओर से तीनों माननीय न्यायाधीशों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न बार एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश भिवानी गगनदीप सिंह कौर, डिस्ट्रिक व सैशन जज गगनदीप कौर प्रिसिंपल जज फैमिली कोर्ट रूपम फोगाट, एडिशनल सैशन जज मनिष कुमार ,डा संजीव आर्य ,सी जे एम मीता कोहली ,लोहारू के एसीजेएसडी देवेंद्र सिंह, एसीजे तोशाम सुनील कुमार , जे एम आई सी अजय पाल सिंह मल्ही ,मिस रेनू सहित न्यायिक अधिकारी , एसडीएम मनोज दलाल सहित भिवानी के अनेक न्यायिक अधिकारी तथा लोहारू, भिवानी, तोशाम, सिवानी और दादरी बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एडवोकेट सुनील श्योराण ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर एडवोकेट राहुल श्योराण, सुनील श्योराण, राजेश भारद्वाज, संजय श्योराण, रामकुमार पावड़िया, शीशराम, करण सिंह पूनिया, एडवोकेट अशोक सैनी, रामदत्त श्योराण, संदीप बुड्ढेड़ा, जयवीर पहाड़ी, एडवोकेट संजय नेहरा, विनोद श्योराण, रामचंद्र काजल, आर.एन. श्योराण, सत्यवान श्योराण, भिवानी बार के पूर्व प्रधान देवेंद्र सोढ़ी सहित अनेक न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा अधिवक्ता उपस्थित रहे।