Loharu Independence Day News: लोहारू में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विधायक सुनील सांगवान ने फहराया तिरंगा
- लोहारू में हर्षोल्लास से मनाया उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस
दादरी से विधायक सुनील सांगवान ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
- विधायक सुनील सांगवान स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं व निष्ठावान अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
लोहारू, 15 अगस्त। चौ. देवीलाल स्टेडियम में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में दादरी के विधायक सुनील सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम बजाया गया। मुख्य अतिथि ने परेड की टुडिय़ों का निरीक्षण किया। परेड की टुकडिय़ों ने शानदार मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम का समापन राष्टï्रीय गीत और राष्टï्रगान के साथ हुआ। समारोह में अपना संदेश देते हुए विधायक सांगवान ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। समारोह में एसडीएम मनोज दलाल भी मौजूद रहे।
विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश नई ऊंचाइयां छू रहा है। देश की विश्व में नई पहचान बन रही है। इसी प्रकार से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए नीतियां लागू की जा रही हैं। उन्होंने संबोधन के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सर्वस्व न्यौछावर करने का आह्वान किया।
समारोह में विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दिशा इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ठुकराल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिव स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिसलवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढिगावा जाटान, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जीपीएस स्कूल ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विधायक श्री सांगवान ने समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं व निष्ठावान अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।
इस दौरान डीएसपी संजीव गौड़, बीईओ विजय प्रभा, भाजपा वरिष्ठ नेता विजय शेखावत व कमलेश भोड़ूका, रोहताश चौहान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे, अभिभावक और स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।