मादक पदार्थ सप्लाई करने आया युवक काबू
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से करीब 03 लाख रुपए कीमत की 01 किलो 146 ग्राम अफीम को किया बरामद।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 05 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल।
पुलिस अधीक्षक भिवानी के द्वारा जिला पुलिस व अपराध यूनिट भिवानी को जिले में मादक पदार्थ सप्लाई करने वाले नेटवर्क को तोड़ने के लिए कड़े निर्देश दिए गए थे जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने सिवानी से मादक पदार्थ अफीम सप्लाई करने आए एक सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 20.11.2025 को स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह अपनी टीम के साथ तोशाम रोड सिवानी मौजूद थे जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिवानी में मादक पदार्थ अफीम सप्लाई करने के लिए आया है जो रेलवे स्टेशन सिवानी से अपने थैले में मादक पदार्थ लेकर पुराना बस स्टैंड सिवानी आएगा। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड सिवानी से एक व्यक्ति को मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ईश्वर पुत्र मांगेलाल निवासी जमुनिया थाना सवासरा जिला मंदसौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से 01 किलो 146 ग्राम अफीम को बरामद किया गया है।
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 05 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी वहीं अभियोग में अफीम सप्लाई करने के मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे।