{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हेरोइन की सप्लाई करने के मामले में एक गिरफ्तार
 

 

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने जिले में मादक पदार्थ हेरोइन की सप्लाई करने के मामले में एक नशा सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक भिवानी  सुमित कुमार द्वारा जिला पुलिस को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सख्त व प्रभावी पुलिस कार्रवाई अमल में लाते हुए नशे के नेटवर्क को तोड़ने तथा नशे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों की पालना में सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी द्वारा यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 29.11.2025 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने आरोपी चिराग व गणेश को 6.4 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे यह मादक पदार्थ अमरीत नामक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे।

उक्त अभियोग में आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 20.01.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपी को देवसर चुंगी, भिवानी से गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमरीत उर्फ मलिंगा पुत्र दारा सिंह निवासी हालू मोहल्ला, भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह मादक पदार्थ बेचने के उद्देश्य से जिला रोहतक से खरीदकर लाता था। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।